Best Courses after 12th Science Group in Hindi | 12 वी विज्ञान वर्ग के बाद के प्रमुख कोर्स

Courses after 12th

अगर किसी 12th की क्लास के बच्चो से आगे की रणनीति के विषय मे पूछा जाए तो बहुत बच्चे तो जवाब दे ही नही पाते हैं। वही कुछ सीमित ही जवाब सुनने को मिलेंगे।

अनेक बच्चो और उनके अभिभावकों को ये मालूम ही नही होता है कि 12th क्लास के बाद ऐसे क्या क्या अवसर हो सकते है । जिससे बच्चे आगे भविष्य में कुछ अच्छा कर सके।

जहाँ अभिभावकों को तो इस विषय मे ज्यादा जानकारी नही होती है वही अधिकतर स्कूलों में भी इस ओर बहुत कम ही ध्यान दिया जाता हैं।

इस लेख में हम यही जानने का प्रयास करेंगे कि 12th के बाद बच्चों के सामने क्या क्या विकल्प बचते हैं।Courses after 12th

12th के बाद विज्ञान वर्ग (Science Stream) को सबसे अधिक तवज्जो दी जाती है। विज्ञान वर्ग (Science Stream) विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की पहली पसंद होती है। ऐसा शायद इसलिए क्यूंकि इसमें आपको कुछ ऐसे व्यवसाय(profession) मिलेंगे जो सभी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं जैसे की Doctor, Engineer या Scientist इत्यादि। Courses after 12th

इस वर्ग के प्रसिद्ध होने के पीछे एक और मुख्य कारण शायद यह भी है की है कि अगर कोइ विद्यार्थी 11th और 12th में विज्ञान वर्ग (science stream) से पढ़ाई करता है और वो अगर आगे चलकर अपना मन बदलता है कला या अन्य वर्ग में जाने के लिए, तो भी वह इसे आसानी से कर सकता है। वहीं दूसरे वर्ग  (stream) जैसे की Commerce और Arts में ऐसा कर पाना उतना आसान नहीं होता है।

12th के बाद भी अनेक ऐसे डिप्लोमा कोर्स, सर्टिफिकेट कोर्स और डिग्री कोर्स मौजूद है, जिन्हें करके अलग अलग क्षेत्र की skill ले सकते हैं। बच्चों के सामने सबसे बड़ा confusion ये भी आता है कि कौन सा कोर्स किया जाए। और किस कोर्स से किस क्षेत्र में आगे बढ़ा जाएगा।

इस विषय मे सबसे अच्छा यही होता है कि बच्चा अपनी रुचि और जो उसे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन दे सके ऐसा ही कोर्स लेना चाहिए।

बच्चो में और अभिभावकों में इस विषय को लेकर बहुत जागरूकता का अभाव मौजूद हैं। बच्चे इस आधार पर कोई कोर्स ले लेते है कि उनके दोस्तों ने क्या कोर्स लिया हैं। या किसी पड़ोसी ने कुछ बता दिया तो उस आधार पर।

कोई भी कोर्स लेने से पहले आवश्यक होता है कि-:

(1.) क्या इस कोर्स की वर्तमान या भविष्य में कुछ मांग होगी।
(2.) इस कोर्स को करने के बाद किस प्रकार की जॉब मिलेंगी।
(3.) इस कोर्स के बाद जॉब लेने के लिए किस प्रकार की कठिनाई आ सकती है।
(4.) कैंपस प्लेसमेंट से जॉब मिलने के कितनी संभावनाएं हैं।आदि।

 

Courses after 12th Science Group

विज्ञान वर्ग से आमतौर पर गणित (Maths), भौतिक विज्ञान (Physics) , रसायन विज्ञान (Chemistry) , जीवविज्ञान (Biology) आदि विषय होते हैं। विज्ञान वर्ग (stream) में भी तीन वर्ग है जिसमें आगे चलकर करियर के अलग-अलग विकल्प है :-

 

(1). विज्ञान वर्ग (PCM) ग्रुप के विद्यार्थियों के लिए विकल्प (Courses after 12th Science (PCM) Group ) :-

(1). B.Sc. (Bachelor of science) :-

B.Sc. करने के बाद M.Sc. करके और अगर B.Ed. करले तो शिक्षक के तौर पर जॉब ले सकते हैं।
वही NET का पेपर देकर PhD के लिए भी जा सकते हैं।
B.Sc. करने के बाद शिक्षा, अनुसंधान के क्षेत्र में जा सकते हैं। B.Sc. करने के बाद IIT से M.Sc. का अवसर भी मिलता है उसके लिए एक पेपर पास करना होता हैं।

 

(2). B.Tech (Bachelor of Technology) :-

B.Tech कुछ सालों से युवाओ की पसंद रहा हैं। इसमे युवाओं को अनेक अलग अलग क्षेत्रों में इंजीनियर बनने के अवसर मिलते हैं। जैसे सॉफ्टवेयर इंजीनियर , सिविल इंजीनियर , केमिकल इंजीनियर , मैकेनिकल इंजीनियर , ऑटोमोबाइल इंजीनियर आदि। B.Tech भारत में प्रसिद्ध कोर्स में से एक हैं।
आज डिजिटल युग मे सॉफ्टवेयर इंजीनियर की काफी माँग हैं। इसके लिए आपको jee का एग्जाम निकालना पड़ता है, जिसमें रैंक के आधार पर आपको IIT, NIT और अन्य professional कॉलेज में दाखिला मिलता है। आगे चलके इसी में M.Tech भी किया जाता है।

वर्तमान में PCB (भौतिक, रसायन, जीवविज्ञान) के विद्यार्थियों के लिए भी इंजीनियरिंग करने के सपने को साकार कर दिया गया है।

 

(3). BCA (Bachelor of Computer Application) :-

Bachelor of Computer Application बैचलर ऑफ कंप्यूटर ऍप्लिकेशन्स । इसमे कंप्यूटर ऍप्लिकेशन्स से संबंधित ज्ञान प्राप्त किया जाता है।
ये उन बच्चों के लिए बहुत अच्छा रहेगा जो कंप्यूटर साइंस और आई टी क्षेत्र में रुचि रखते हैं।
Bachelor of Computer Application बैचलर ऑफ कंप्यूटर ऍप्लिकेशन्स से कंप्यूटर इंजीनियर ( computer engineer) , सॉफ्टवेयर डेवलपर ( software developer) , प्रोग्रामिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाया जा सकता हैं।

 

(4). B.Arch ( Bachelor of Architecture) :-

यह 5 साल का कोर्स हैं। B.Arch (Bachelor of Architecture) कोर्स करने के बाद professional architect बनते हैं। B.Arch (Bachelor of Architecture) करने के बाद कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में आप अपना कैरियर बना सकते हैं। इस कोर्स में बिल्डिंग का डिज़ाइन बनाना , बिल्डिंग के लिए ब्लूप्रिंट तैयार करना आदि काम किए जाते हैं।

 

(५). Defense (Army/Navy/Air force) :-

12 वी के बाद बहुत से बच्चों का सपना होता है देश के लिए कुछ करने का और जज्बा होता है सेना में शामिल होने का। 12 वी के बाद NDA, AirForce Group-X & Y आदि एग्जाम है जिनको पास कर आप भारतीय सेना में अपना करियर बना सकते है।

(6). LLB (Bachelor of Law)

(7). Diploma Courses

(8). Management Courses

(9). Designing Courses

(१०). Hotel Management

(११). Film Courses

(१२). Animation and Multimedia Courses

(13). Tourism & Travel Courses

(१४). CA program

Courses after 12th

 

(2). विज्ञान वर्ग (PCB) ग्रुप के विद्यार्थियों के लिए विकल्प (Courses after 12th Science (PCB) Group ) :-

 

(1). MBBS (Bachelor of Medicine and Bachelor of Surgery) :-

जिन विद्यार्थियों ने भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान का अध्ययन किया है,  वे 12 वीं कक्षा के बाद विभिन्न प्रकार के चिकित्सा पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं और 12th के बाद मेडिकल फील्ड में करियर बना सकते हैं जहाँ आप एक आकर्षक कैरियर विकल्प प्राप्त कर करते हैं।  यह 5 वर्ष का कोर्स है। इसमें प्रवेश के लिए 12वी के बाद NEET का एग्जाम क्लियर करना पड़ता है। आगे इसी में MS और MD किया जाता है।

 

(2). BAMS (Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery) :-

यह आयुष चिकित्सा अथवा आयुर्वेदिक चिकित्सा में जिनको जाना है उनके द्वारा किया जाने वाले कोर्स है। आगे इसी में MS और MD किया जाता है।

 

(3). BHMS (Bachelor of Homeopathy Medicine and Surgery) :-

यह भी आयुष चिकित्सा में ही आता है। इसको करने पर होम्योपैथिक डॉक्टर के रुप में मान्यता प्राप्त होती है।

 

(4). BUMS (Bachelor of Unani Medicine and Surgery) :-

यह भी आयुष चिकित्सा में ही आता है। इसमें यूनानी तरीकों से चिकित्सा की जाती है, यह ५.5 वर्ष का कोर्स है।

 

(५). B.D.S (Bachelor of Dental Surgery) :-

यह चिकित्सा का एक लोकप्रिय कोर्स है। यह 5 वर्ष का होता है।  इसमें भी दाखिला NEET के माध्यम से ही प्राप्त होता है।

 

(6). B.Sc. (Bachelor of science) :-

B.Sc. करने के बाद M.Sc. करके और अगर B.Ed. करले तो शिक्षक के तौर पर जॉब ले सकते हैं।
वही NET का पेपर देकर PhD के लिए भी जा सकते हैं।
B.Sc. करने के बाद शिक्षा, अनुसंधान के क्षेत्र में जा सकते हैं। B.Sc. करने के बाद IIT से M.Sc. का अवसर भी मिलता है उसके लिए एक पेपर पास करना होता हैं।

 

(7). Nursing :-

इसमें डिप्लोमा और डिग्री दोनों कोर्स शामिल है। इसके लिए आपको एंट्रेंस एग्जाम देना पड़ता है और प्रशिक्षण के पश्चात विभिन्न हॉस्पिटलों में नर्स की जॉब प्राप्त की जा सकती है।

 

(8). B.Pharma (Bachelor of Pharmacy) & D.Pharma :-

इस कोर्स को करने से आप फार्मेसिस्ट के तौर पर अपना करियर बना सकते है। आप अपना खुद का व्यवसाय मेडिकल शॉप भी इसको करने से खोल सकते है।

 

(9). Paramedical

(10). B.M.L.T (Bachelor of Medical Laboratory Technology)

 

(11). B.V.Sc (Bachelor of Veterinary Science and Animal Husbandry) :-

यह 5 वर्ष का कोर्स है। इसमें प्रवेश के लिए आपको एंट्रेंस क्लियर करना पड़ता है। कोर्स प्रशिक्षण पूर्ण होने पर आपको पशु चिकित्सक की मान्यता प्राप्त होती है।

Courses after 12th

 

(3). विज्ञान वर्ग (PCMB) ग्रुप के विद्यार्थियों के लिए विकल्प (Courses after 12th Science (PCMB) Group ) :-

इस वर्ग के विद्यार्थी ऊपर दिए गए सभी कोर्स को कर सकते है।

 

SEARCH TERMS : Courses after 12th in Hindi | Courses after 12th Science Stream | Courses after 12th Science | Best courses after 12th Science Group |  12 वी विज्ञान वर्ग के बाद के प्रमुख कोर्स

 

READ ALSO : Capacity Building Programme :- Online Education Initiative क्षमता संवर्धन कार्यक्रम :- ऑनलाइन शिक्षा में स्कूल बच्चों के द्वार-एक पहल |

READ ALSO : BOARD EXAM SPECIAL : 12 वीं कक्षा के विद्यार्थी अध्यापकों से जाने सभी विषयो को तैयार करने की रणनीति।

READ ALSO : शिक्षा की अलख जगाता एक आदर्श विद्यालय विवेकानन्द इण्टर कॉलेज अल्मोड़ा TOP SCHOOL OF ALMORA| BEST SCHOOL OF ALMORA|

READ ALSO : भारत का द्विहत्थी विद्यालय| INDIA’S ONLY AMBIDEXTROUS SCHOOL| AMBIDEXTROUS SCHOOL